जो होता है अच्छे के लिए होता है | प्रेरणादायक कहानियां
जो होता है अच्छे के लिए होता है | प्रेरणादायक कहानियां | Inspirational Story in hindi
जो होता है अच्छे के लिए होता है | प्रेरणादायक कहानियां
एक बार की बात है एक पानी जहाज समुद्र के तूफानों में फंस गया था पानी जहाज और उसके सभी यात्री डूब गए। केवल एक को छोड़कर ईश्वर के कृपा से वह बच गया और तैरते तैरते छोटे से टापू में पहुंच गया।
वहां वह ईश्वर से प्रार्थना करने लगा। हे ईश्वर कोई मुझे यहां बचाने के लिए आ जाए पूरा दिन गुजर गया पर कोई उसे बचाने के लिए नहीं आया फिर वह रात को रेत में ही सो गया दूसरे दिन उसने फिर प्रार्थना किया पर कोई उसे बचाने के लिए नहीं आया।
इस तरह से दिन गुजरते गए वह रोज प्रार्थना करता पर कोई मदद नहीं आया एक महीने बाद अब वह हार मान चुका था। उसने सारी उम्मीदें खो दी थी और टापू में लकड़ी का झोपड़ा बनाकर रहने लगा वह नारियल का पानी पीता जंगल के फल खाता और मछलियों का शिकार कर खाता था।
एक दिन वह मछली पकाने के लिए चूल्हा जलाया तब लकड़ियां खत्म हो गई। वह लकड़ियां लेने के लिए बाहर गया और जब वह लौटकर आया तो उसके झोपड़े में आग लग चुकी थी।
यह देख वह बहुत उदास हुआ और ईश्वर को कोसने लगा उसने कहा ईश्वर आप बहुत निर्दय हो मैंने मदद मांगी आपने मदद नहीं भेजा मैंने रहने के लिए झोपड़ा बनाया आपने उसे भी जला दिया ईश्वर आप बहुत निर्दय हो।
वह पूरा दिन ईश्वर को कोसते रहा रात हो गई और वह बाहर रेत में ही सो गया सवेरे जब उसकी नींद खुली तब उसने ने एक बड़े से पानी जहाज को सामने पाया उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था कि कोई उसे बचाने के लिए आ गया है।
वह पानी जहाज में चढ़ा और पानी जहाज चलने लगा उत्सुकता वस उसने जहाज के कैप्टन से पूछा आपको कैसे पता चला कि इस सुनसान टापू पर मैं फंसा हुआ हूं।
कैप्टन ने कहा कल आपने ही तो फायर सिग्नल भेजा था इस पर उस आदमी ने कहा पर मैंने तो कोई फायर सिग्नल नहीं भेजा था। फिर उसे अपने जलते हुए झोपड़े की याद आई और वह समझ गया कैप्टन ने उसके जलते हुए झोपड़े को फायर सिग्नल समझ लिया है।
उसे एहसास हुआ कि झोपड़े में आग लगना ईश्वर का ही प्लान था ताकि वह उस टापू से निकल सके अब वह ईश्वर का शुक्रिया अदा करने लगा।
दोस्तों हम अपने सीमित बुद्धि से दुनिया को देखते हैं और ईश्वर के प्लान को समझ नहीं पाते हैं जब भी बुरा वक्त आता है हम ईश्वर को कोसने लगते हैं। जबकि हमें ईश्वर पर विश्वास रखकर अपने कर्म करते रहना चाहिए।
जब भी बुरा वक्त आए तो हमेशा याद रखना इसमें भी ईश्वर ने आपके लिए कुछ बेहतर सोच रखा है जो सही समय आने पर आपको पता चलेगा इसलिए कभी हार मत मानिए और अपने अच्छे कर्म करते रहिए दिस इज जीव ज्ञान मोटिवेशन स्टोरीज कल फिर मिलेंगे एक नई कहानी के साथ थैंक्स फॉर वाचिंग।
Post a Comment